भीनी बयार का संदेश
भीनी बयार का संदेश
भूमिका
क्या कभी ऐसा हुआ है कि प्रकृति आपके द्वार पर चुपचाप आकर दस्तक दे और आप अपने ही मन के अंधेरों में उलझे रह जाएँ? कभी मंद-मंद बहती हवा, कभी बरसती बूँदें, तो कभी ऋतुओं का परिवर्तन—ये सब केवल मौसम नहीं होते, बल्कि जीवन को नए अर्थ देने वाले संदेशवाहक भी होते हैं। यह कविता मनुष्य को उसके भीतर छिपे उजास से परिचित कराती है और याद दिलाती है कि जीवन की हर उदासी के पार एक नई बहार प्रतीक्षा कर रही होती है। प्रस्तुत रचना आत्मसंवाद, प्रकृति-संवाद और आशा का एक मधुर निमंत्रण है।
काव्य रचना
भीनी बयार का संदेश
भीनी भीनी मस्त बयार
गम की चादर तो उतार,
नजरों से कुछ देर निहार,
तेरे आंगन आई है बहार।
बूँदें गा रहीं मल्हार,
होकर बड़ी बेकरार,
किसका तुझको इंतजार,
कर ले थोड़ा खुद से प्यार।
आसमां से कर इसरार,
धरती से किया इकरार,
बन आती सबका करार,
कर ले इसका ऐतबार।
शब्दों का तू शिल्पकार,
खुशियाँ तुझमें बेशुमार,
हर पल देती है उपहार,
मत कर तू कोई तकरार।
भीनी भीनी मस्त बयार
गम की चादर तो उतार।
रचनाकार
✍️ विजया डालमिया
राष्ट्रीय संयोजिका, महिला लेखिका प्रकोष्ठ, उलझन सुलझन
शिक्षा
यह कविता हमें सिखाती है कि जीवन में दुख और निराशा स्थायी नहीं होते। यदि हम प्रकृति के संकेतों को समझें, स्वयं से प्रेम करना सीखें और अपने भीतर की सकारात्मकता को पहचानें, तो हर कठिन समय के बाद आशा की नई बहार अवश्य आती है। मनुष्य स्वयं अपने सुख का सबसे बड़ा शिल्पकार है; इसलिए शिकायतों से अधिक विश्वास, प्रेम और आत्मसंवाद को स्थान देना चाहिए।
सृजक
पाठ्य विस्तार और प्रस्तुति








Comments
Post a Comment